SSC Constable Recruitment 2026 : कांस्टेबल जीडी भर्ती की सिटी स्लिप एसएससी ने जारी की, प्रवेश पत्र जल्द

 SSC Constable Recruitment 2026 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पदों के लिए आयोजित होने वाली कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी गई है।

परीक्षा से दो-तीन पूर्व प्रवेश पत्र

SSC Constable Recruitment 2026 एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लागिन करके अभ्यर्थी किस शहर में उनका परीक्षा केंद्र है, की जानकारी देख सकते हैं। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग दो से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

27 अप्रैल से 30 मई तक होगी परीक्षा 

SSC Constable Recruitment 2026 एसएससी की कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक चलेगी। कुल 25,487 रिक्तियों के लिए, 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा चार चरणों (विंडो) में आयोजित की जाएगी। पहला सप्ताह 27 अप्रैल से दो मई), दूसरा सप्ताह चार से नौ मई), तीसरा 18 से 23 मई और चौथा 25 से 30 मई तक चलेगा। आयोग ने उम्मीदवारों को यह भी निर्देश दिया है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

सहायक लोको पायलट के 11,127 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन 01/2026) जारी कर दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा घोषित यह भर्ती प्रक्रिया में 19,900 का प्रारंभिक वेतन निर्धारित किया गया है। इसमें आरआरबी प्रयागराज के तहत 600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऑनलाइन होगी आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जो 15 मई से शुरू होकर 14 जून की रात 11:59 बजे तक चलेगी। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष (एक जुलाई 2026 तक) तय की गई है। फिलहाल रेलवे ने संक्षिप्त सूचना जारी की है और जल्द ही विस्तृत अधिसूचना आरआरबी की वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here