यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानें क्या हुई बात?

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और तनाव को खत्म करने के लिए भारत की तरफ से मदद की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि अगर युद्ध खत्म करने में भारत मदद कर सकता है, तो हम तैयार है.भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और तनाव के दौरान गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा पर गए विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से हुई मुलाकात को लेकर हर्ष जताया है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here