IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द

India vs West Indies 5th T20 No Result Due to Rain: बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच 9-9 ओवर का खेला जा रहा था, लेकिन मैच के बीच में दोबारा बारिश आई और फिर मुकाबला रद्द हुआ.भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है. टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से मुकाबले का टॉस रात 9 बजे हुआ और मैच 9:15 बजे शुरू हुआ. यह मैच 9-9 ओवर का शुरू हुआ था. बेंगलुरु में झमाझम बारिश के बाद ईशान किशन और नमन धीर का तूफान देखने को मिला. हालांकि, 7.4 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट पर 118 रन था, तभी बारिश फिर से आई, और दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका. यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here