मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई: बोले- नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना भारतीय कला क्षेत्र में ‘अमृत काल’ का प्रतीक

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नाटू नाटू’ और ‘दि एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की पूरी टीम को ट्वीट कर बधाई दी है और इसे देश में चल रहे अमृत काल का प्रतीक बताया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दि एलिफेंट व्हिस्पर्स’ और ‘आरआरआर’ फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को अतुल्य और अद्वितीय बताया है।

    उन्होंने लिखा है कि यह जीत वास्तव में भारतीय कला क्षेत्र में अमृत काल का प्रतीक है। बता दें कि लॉस एंजलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारतीय फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गीत को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग और दि एलिफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया है।

    सीएम योगी ने अपने ट्वीट में आरआरआर के गीत ‘नाटू नाटू’ को प्रतिष्ठित ऑस्कर जीतकर भारतीय फिल्म उद्योग को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here