छह अप्रैल से गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ करेगी भाजपा

    भाजपा यूपी में छह अप्रैल को गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। इसके तहत पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताएगी

    भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा छह अप्रैल से यूपी में गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ करेगी। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा।

    नरेंद्र कश्यप गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम इसके जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा सभी नगरों में ज्योतिबा फूले के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित करेगा और संगोष्ठी में पिछड़े वर्ग के हक पर बात करेगा।

    14 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा अनुसूचित जाति के साथ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here