बरेली में पड़ोसी युवक से साथ थी बेटी, रात में अचानक आ गया पिता, सुबह ऐसे हाल में मिला शव

    बरेली में एक शादीशुदा युवती पड़ोस के युवक के साथ अपने घर में थी। इसी दौरान उसका पिता आ गया। युवक फरार हो गया और युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुबह युवती का शव फंदे पर लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि वह मायके के पास रहने वाले एक शोहदे की हरकतों से परेशान थी। उसके पिता ने उसे एक युवक के साथ घर में देख लिया था। युवती के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं।

    थाना बारादरी क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती की शादी 2017 में सुभाषनगर क्षेत्र में हुई थी। मृतका के भाई ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद होने पर एक साल से बहन उनके घर रह रही थी। सोमवार रात परिवार के लोग लाल फाटक के पास दावत में गए थे।

    घर पर उनके पिता और बहन ही थे। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में आ गया। उसे बहन के साथ देखकर पिता ने शोर मचाया तो वह भाग गया। बहन कमरे में बंद हो गई। सुबह उसका शव लटका देखा तो पुलिस को बुलाया।

    भाई का आरोप था कि पड़ोसी युवक की हरकतों से परेशान होकर बहन ने आत्महत्या की है। वहीं, युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे परिवार पर ही पिटाई का शक है। पुलिस ने कोई आरोप या तहरीर होने से इंकार किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here