ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, दुष्कर्म के आरोप में चल रहा था फरार

    अलीनगर थाना के ककरही गांव निवासी पवन कुमार (40) पीडीडीयू रेलवे के परिचालन विभाग में मुख्य गाड़ी लिपिक के पद पर कार्यरत था। काफी दिन पहले रेलकर्मी की पत्नी की मौत हो चुकी है। इसका एक 13 साल का लड़का है। कुछ समय पहले बबुरी थाना के एक गांव की रहने वाली अपने एक रिस्तेदार की लड़की से उसका संबंध हो गया था।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पूर्वी छोर पर बृहस्पतिवार की सुबह पौने सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गई।रेलकर्मी के खिलाफ बबुरी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। पुलिस रेलकर्मी की तलाश कर थी। इसके बीच रेलकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    मूल रूप से अलीनगर थाना के ककरही गांव निवासी पवन कुमार (40) पीडीडीयू रेलवे के परिचालन विभाग में मुख्य गाड़ी लिपिक के पद पर कार्यरत था। वह शास्त्री कालोनी स्थित रेल आवास संख्या 1112 सीडी में रहता था। काफी दिन पहले रेलकर्मी की पत्नी की मौत हो चुकी है। इसका एक 13 साल का लड़का है। कुछ समय पहले बबुरी थाना के एक गांव की रहने वाली अपने एक रिस्तेदार की लड़की से उसका संबंध हो गया था।

     

    रेलकर्मी लड़की की शादी दूसरे लड़के के साथ हो जाने के बाद भी अपने साथ  रहने का दबाव बनाने लगा,लेकिन लड़की के मना करने पर अश्लील फोटो वायरल कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर लड़की ने एक सप्ताह पहले जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। अभी उसका उपचार चल रहा है।घटना के बाद लड़की के परिजन बबुरी थाने में दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया।
    मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची।इसी दौरान आरोपित रेलकर्मी बीमारी को बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। वही उपचार के दौरान फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश करने में जुटी थी। इसी क्रम में आरोपित रेलकर्मी ने पीडीडीयू जंक्शन के समीप बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलकर्मी के शव को पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here