सपा में बुधवार देर शाम लखनऊ सहित आठ नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लखनऊ से वंदना मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम को लेकर पार्टी के नेताओं ने दिन भर बैठकें कीं। इस दौरान महापौर को लेकर अलग-अलग नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में महापौर के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। इनमें से लखनऊ से उम्मीदवार बनाई गईं वंदना मिश्रा प्रो. रमेश दीक्षित की पत्नी हैं। इसी तरह मेरठ से विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान, गोरखपुर से काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव को मैदान में उतारा गया है। झांसी से रघुवीर चौधरी, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा और अयोध्या से आशीष पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, तिलहर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए लाल बाबू और कुंदरकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शमीना खातून को उम्मीदवार बनाया गया है।

    हुक्का बार और होटल चेन संचालन के लिए सख्त नियमावली बनाने के लिए शासन ने ड्राफ्ट तैयार किया है। जल्द ही यूपी कैबिनेट में नियमावली को लागू करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

    उत्तर प्रदेश में हुक्का बार और विवादों में रहने वाले एक होटल चेन को नियमों के दायरे में लाने के लिए शासन ने कवायद शुरू कर दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो इसके लिए शासन ने नई नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किया है। विधिक राय मिलने के बाद जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

    बताते चलें कि देश भर में कोविड का प्रकोप बढ़ने के बाद सरकार ने हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद, छुपकर इसे संचालित करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी। यहां मादक पदार्थों के सेवन की भी शिकायतें मिलीं। इसी तरह प्रदेश में चर्चित होटल चेन को सख्त नियमों के दायरे में लाने की योजना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here