हरा-भरा होगा सरायन नदी का तट, लगेंगे पौधे

    कमलापुर/सीतापुर। ब्लॉक कसमंडा की ग्राम पंचायत नवागांव में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधान जनक कुमारी सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा हम सब लोग बहुत ही सौभाग्यशाली हैं, कि हमारे गांव के पास से सरायन नदी निकली है। अब इस नदी के किनारे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

    बताया कि ग्राम पंचायत नवागांव की सीमा में लगभग 8 किलोमीटर तक सरायन नदी का किनारा है। नदी के किनारों पर पौधरोपण के लिए वन क्षेत्राधिकारी सिधौली व उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। सचिव दिनेश वर्मा ने बताया ग्राम पंचायत नवागांव के उन किसानों को चिह्नित किया जाएगा जिनके खेत सरायन नदी के किनारे हैं। उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य में उन्हें क्या आर्थिक लाभ होगा, इसकी भी पूरी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर सह जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सत्य प्रकाश, राधे राजवंशी, बांके राजवंशी, अभय सिंह, हरि करण सिंह, रामदयाल राजवंशी, सरोजनी, भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here