विदिशा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

मध्यप्रदेश के विदिशा ज़िले के लटेरी कस्बे से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते इलाज के दौरान एक दो साल के मासूम की मौत हो गई. मासूम की असमय मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश इस कदर फूटा कि उन्होंने डॉक्टर के क्लीनिक पर धावा बोल दिया. क्लीनिक पर जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाज़ी की गई. साथ ही डॉक्टर के साथ मारपीट भी की गई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया.जानकारी के मुताबिक लटेरी के ही एक मोहल्ले में रहने वाला परिवार अपने दो साल के बेटे को बुखार होने पर पास ही के एक क्लीनिक में ले गया. वहां मौजूद एक तथाकथित डॉक्टर – जो कि न तो पंजीकृत है और न ही उसके पास कोई मेडिकल डिग्री है –उसने बच्चे को कुछ दवाएं दे दीं. ये दवा देने के कुछ ही देर बाद मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here