Home क्राइम पहले दिया चाय का ऑर्डर फिर दुकानदार की जाति जान किया ऑर्डर...

पहले दिया चाय का ऑर्डर फिर दुकानदार की जाति जान किया ऑर्डर रद्द, मामला दर्ज

समाज में जातीय जहर घोलने वाला एक वीडियो राजस्थान के चूरू जिले के सांडवा इलाके से सामने आ रहा है. इस वीडियो में हाईवे पर स्थित चाय की दुकान चलाने वाले चेनाराम मेघवाल और ग्राहक सोहन जाट के बीच बहस होते हुए नजर आ रही है. जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी में सवार सोहन जाट ने चाय की दुकान पर चाय बनाने के लिए कहा था लेकिन चाय बनने के बाद जब सोहन जाट ने दुकान के मालिक से उसकी जाति पूछी तो मेघवाल पता चलने पर उसने चाय पीने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और सोहन जाट ने चाय के पैसे देने से भी इनकार कर दिया. हालांकि, इस घटना का वीडियो मोबाइल फोन में जरूर कैद हो गया. मामला सामने आने के बाद अब इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में दलित अत्याचार बढ़े हैं. वहीं गृह राज्य मंत्री का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार यूपी के बाद राजस्थान और मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा दलित अत्याचार हुए हैं. जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक राजस्थान में SC/ST एक्ट के 8075 मामले दर्ज, 44.73% मामले अब भी लंबित हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version