Home दुःखद अयोध्या में सिलेंडर ब्लास्ट से 5 लोगों की मौत, घर भी गिरा,...

अयोध्या में सिलेंडर ब्लास्ट से 5 लोगों की मौत, घर भी गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यूपी के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में घर भी गिरने की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अयोध्या के पुरा कलंदर थाना क्षेत्र में हुई. बताया गया कि अयोध्या के ग्रामीण इलाके के पूराकलंदर थाने के कुछ ही दूरी पर धमाके के साथ एक मकान गिरा. हादसे की सूचना पर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. शुरुआती जानकारी के अनुसार पटाखे की वजह से धमाके की आशंका जताई गई है. अयोध्या के थाना पूराकलंदर के पगला भारी गांव का में यह हादसा हुआ है. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.पहले मिली जानकारी के मुताबिक़ ब्लास्ट की वजह पटाखे हो सकते हैं. हालांकि अब सिलेंडर या कुकर ब्लास्ट की भी आशंका जताई जा रही है. मौके पर फारेसिंक की टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है. जांच के बाद ही ब्लास्ट की सही वजह पता चलेगी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version