ओबामा से लेकर रूजवेल्ट तक, अमेरिका के इन राष्ट्रपतियों को मिल चुका है शांति का नोबेल प्राइज

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को नोबेल पुरस्कार का हकदार मान रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से वो लगातार इसे लेकर पैरवी कर रहे हैं. दुनियाभर में चल रहे युद्धों को रुकवाने और दो देशों के बीच समझौता करवाने के लिए वो इस तरह का दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि अमेरिका के इतिहास में कई राष्ट्रपतियों को ये सम्मान मिला है, लेकिन इसके सबसे बड़े हकदार वो खुद हैं. आइए जानते हैं कि अमेरिका के इतिहास में अब तक किन राष्ट्रपतियों को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है और इसकी क्या वजह थी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था. साल 2009 में राष्ट्रपति रहते हुए उन्हें ये सम्मान दिया गया. ओबामा को मिले इस नोबेल को लेकर खूब विवाद भी हुआ था, क्योंकि उनके राष्ट्रपति बनने के 9 महीने के भीतर ये पुरस्कार उन्हें दे दिया गया. इसके बाद अमेरिका के दूसरे देशों में कई तरह के सैन्य संघर्ष नजर आए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here