राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. इसे इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही ‘हनीमून मर्डर’ बताया जा रहा है. यहां एक दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के महज तीन महीने बाद ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और इसे एक सड़क हादसे (हिट एंड रन) का रूप देने की कोशिश की.हादसा या हत्या? पुलिस को ऐसे हुआ शकघटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है. रावला थाना क्षेत्र के अनूपगढ़ मार्ग पर आशीष और उसकी पत्नी अंजू बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिले. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया. पत्नी अंजू ने पुलिस को कहानी सुनाई कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और उसकी सोने की ज्वेलरी लूट ली. गंगानगर एसपी अमृतु दुहान ने बताया, “शुरुआती जांच में ही पुलिस को शक हो गया था. घटनास्थल का निरीक्षण और एफएसएल टीम की जांच से पता चला कि यह कोई साधारण सड़क दुर्घटना नहीं है.”मेडिकल रिपोर्ट और फोन रिकॉर्ड ने खोला राजदुल्हन की रची गई कहानी में पुलिस को दो बड़े झोल नजर आए. सड़क हादसे में आशीष की मौत बताई गई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान थे और सबसे अहम बात उसका गला घोंटा गया था. जहां पति की जान चली गई, वहीं साथ मौजूद पत्नी अंजू को एक खरोंच तक नहीं आई थी. अंजू के मोबाइल रिकॉर्ड से खुलासा हुआ कि वह सादुलशहर निवासी अपने पुराने प्रेमी संजू के लगातार संपर्क में थी.










