ग्वालियर की होटल में बुलाकर युवक ने नाबालिग से किया रेप, पीछे से पहुंच गए लड़की के परिजन, फिर…

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 16 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक ने नाबालिग को मिलने के बहाने होटल बुलाया और धमकी देकर उसके साथ रेप किया. घटना के बाद जब नाबालिग होटल से बाहर निकली, तो उसके परिजनों ने उसे देख लिया. इसके बाद परिजनों ने आरोपी को भी मौके से ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. मंगलवार दोपहर थाना माधवगंज क्षेत्र के गुढ़ा गुढ़ी के नाका की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सूरज गुढ़ा-गुढ़ी का नाका का रहने वाला है. दोनों एक-दूसरे को कुछ महीनों से जानते थे. मंगलवार को सूरज ने उसे होटल विराट में मिलने के बहाने बुलाया, जहां उसके साथ गलत कृत्य किया. वहीं नाबालिग के काफी देर तक घर न हीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.परिजनों को जानकारी मिली कि सूरज उसे होटल विराट ले गया है. परिजन होटल के बाहर खड़े होकर इंतजार करने लगे. कुछ देर के बाद जब नाबालिग होटल से बाहर निकली और उसके पीछे आरोपी भी आया, तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here