यूपी के अलीगढ़ से सामने आया एक बच्चे के पहले जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है. वजह है ये आलीशान बर्थडे पार्टी, जिसने ‘लग्ज़री’ की परिभाषा ही बदल दी है. जिस उम्र में बच्चे सिर्फ केक काटते और खिलौनों से खुश हो जाते हैं, उसी उम्र में इस मासूम को ज़मीन, सोना, चांदी और लाखों रुपए नकद तोहफे में मिल गएयह वीडियो बच्चे के मामा अखिलेश चौहान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में एक रस्म दिखाई देती है, जहां परिवार के सदस्य बारी-बारी से तोहफों का ऐलान करते हैं. शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे-जैसे गिफ्ट्स का ऐलान होता है, लोग हैरान रह जाते हैं. जिस बच्चे का जन्मदिन है उसका नाम शिवाय है, जिसे पहले जन्मदिन पर जो तोहफे मिले, वो देखकर तो लोगों को शॉक लग रहा है. शिवाय को जन्मदिन पर मिला…-अलीगढ़-आगरा हाईवे पर एक प्लॉट-11 लाख रुपये नकद-20 ग्राम की सोने की चेन-माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की चांदी की मूर्तियां-हाथ-पैरों के लिए चांदी के कड़े-500 ग्राम वजन के 5 चांदी के बर्तन-15 जोड़ी कपड़े और ढेर सारे खिलौने










