ठाकुर हूं मैं… महिला बैंकर के तीखे तेवर से लैस वायरल वीडियो आप देख चुके होंगे. इस वीडियो पर जब बवाल मचा तो महिला बैंकर का एक दूसरा वीडियो सामने आया. इस दूसरे वीडियो में बैंकर ने वायरल वीडियो के पीछे की कहानी बताई. महिला बैंकर ने बताया कि वीडियो में दिख रही उनकी झल्लाहट किसी ग्राहक के प्रति नहीं थी. बल्कि उनके साथ काम कर रही एक कर्मी के पति पर थी. जो पत्नी के रिजाइन करने के बाद उसी दिन रिलीविंग की जिद कर रहे थे. वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला बैंकर आस्था सिंह ने सफाई वाले वीडियो में जिस सहकर्मी का जिक्र किया था, अब वो महिला भी सामने आ चुकी है. आस्था के आरोपों पर उस महिला ने जो कुछ कहा उससे यह मामला ठाकुर Vs ब्राह्मण का बन गया है. कानपुर के HDFC बैंक का है यह मामलादरअसल यह पूरा विवाद कानपुर के HDFC बैंक का है. वायरल हुआ वीडियो एक महीने पुराना है. लेकिन अब वायरल होने के बाद मामला चर्चाओं में बना है. बैंककर्मी आस्था सिंह वायरल वीडियो में ठाकुर हूं मैं… कहती दिख रही है. आस्था के सफाई वाले वीडियो पर अब वो महिला और उसके पति सामने आए, जिससे आस्था की उस दिन बहस हुई थी.










