Home देश कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों...

कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद

Kolkata Durga Puja Stampede live updates : कोलकाता में दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें 17 लोगों की मौत की खबर है.कांग्रेस ने उठाए घटना पर सवाल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम सरकार का सहयोग कर रहेकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. अभी इसमें राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है. कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि हम सरकार के साथ पूरा सहयोग करेंगे. हमारे स्वयंसेवक बचाव कार्य में लगे हुए हैं. लाल बाजार में कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं है, स्थानीय लोगों ने ये बात बताई है. जब एक पंडाल को क्लीयरेंस मिलता है तो वो क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, NOC आदि कहां से है? मुख्यमंत्री जब पंडाल का उद्घाटन करते हैं तो उससे पहले उन्हें पूरी जांच भी करनी चाहिए. ऐसा पहली बार हुआ है. ये बहुत दुखद घटना है. मैं चाहता हूं कि सरकार को सोचना चाहिए और मुआवजा देना चाहिए और पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरियां भी देनी चाहिए.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version