राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग के अहम सदस्य आदित्य जैन उर्फ टोनी को दुबई से गिरफ्तार कर लिया. टोनी इस गैंग का “कंट्रोल रूम” माना जाता था, जो गैंग के लिए “डब्बा कॉल” सर्विस मुहैया कराता था और देशभर में धमकियों और अपराधों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. यह खूंखार अपराधी AGTF की टीम के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा, जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में पुलिस हिरासत में ले लिया गया.आदित्य जैन उर्फ टोनी लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग का एक ऐसा चेहरा था, जो पर्दे के पीछे से गैंग की गतिविधियों को चलाया करता है. टोनी “डब्बा कॉल” (अवैध फोन कॉल) के जरिए व्यापारियों को धमकियां देता था और फिरौती की मांग करता था. पिछले कई सालों में गैंग द्वारा की गई उगाही, फायरिंग और अन्य अपराधों में उसकी सक्रिय भूमिका रही. उस पर राजस्थान और देश के कई हिस्सों में दर्जनों मामले दर्ज थे, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था.
Home Uncategorized लॉरेंस-गोदारा गैंग को ऑपरेट करने वाला आदित्य-जैन दुबई में गिरफ्तार, एंटी गैंगस्टर...










