भारत से तनाव, जनता कंगाल… फिर भी अपनी जेब भर रही पाक सरकार, मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ाई

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारत आतंकियों के पनाहगारों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है. लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान की सरकार अपनी जेबें भरने में लगी है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों (वेतन, भत्ते और विशेषाधिकार) संशोधन अध्यादेश, 2025 पर साइन कर दिया है. इससे केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के मासिक वेतन में 188% तक की वृद्धि हुई है. यह रिपोर्ट पाकिस्तान के जियो न्यूज ने छापी है.रिपोर्ट के मुताबक इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद 21 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट ने भी अध्यादेश लाकर अपने सदस्यों के वेतन और भत्तों में बड़ी वृद्धि को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री (भत्ते और वेतन) अधिनियम, 1975 में संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here