छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान नक्सली नेता भास्कर ढेर, दो राज्‍यों में कुल 45 लाख का इनाम था घोषित

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान एक इनामी नक्‍सली भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू को ढेर कर दिया गया. भास्‍कर पर कुल 45 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने “शव की शुरुआती पहचान” के बाद में यह जानकारी दी है. सुरक्षाबलों को मौके से एक AK-47 राइफल के साथ ही बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है. एक दिन पहले भी सुरक्षाबलों ने एक बड़े नक्‍सली को ढेर किया था. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने कहा कि यह मुठभेड़ उसी नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा थी जो राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ सीआरपीएफ की विशेष इकाई कोबरा के जवानों द्वारा बुधवार से चलाया जा रहा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here