उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे की महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में खूब हो रही चर्चा

राहुल गांधी के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे, ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत और ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे मौजूद थे. इस बैठक के दौरान राहुल गांधी ने मतदाता सूची और चुनाव आयोग में व्याप्त गड़बड़ी को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया. इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं. इस तस्वीर में संजय राउत, आदित्य ठाकरे के साथ उद्धव ठाकरे आखिरी पंक्ति में बैठे नजर आ रहे हैं. इसी को लेकर शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा ने उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लिया है.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. राहुल गांधी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे को आखिरी पंक्ति पर बिताए जाने को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब वो (उद्धव ठाकरे) हमारे साथ थे, हमेशा पहली पंक्ति में थे, हमने उन्हें अपने आगे रखा था.. वहां उनका क्या सम्मान है, ये अब समझा जा सकता है.. अपने भाषणों में वो कहते थे, दिल्ली के सामने झुकेंगे नहीं.. दिल्ली के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे.. दिल्ली में उनकी क्या स्थिति है, अब जब वो सत्ता में नहीं हैं.. ये दुखद और पीड़ादायक है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here