यूपी के डॉक्टरों को लेकर सीएम योगी ने सख्ती दिखाई है। सीएम योगी ने इसको लेकर रिपोर्ट भी तलब की है। सीएम योगी की इस कार्रवाई से पूरे महकमे में खलबली मची है। दरअसल अलीगंज स्थित राज्य स्वास्थ्य संस्थान में तैनात 14 डॉक्टरों के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग से पूरी आख्या मांगी है।
वर्षों से जमे हैं डॉक्टर
खबर का मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने पर राज्य स्वास्थ्य संस्थान में खलबली मच गई है। संस्थान में 14 डॉक्टरों की फौज तैनात है। इसमें कई महिला रोग विशेषज्ञ पानी की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ नमक में आयोडीन की मात्रा परख रहे हैं। इनमें से कोई डॉक्टर लखनऊ में 15 साल से तैनात है तो कोई 30 साल से।










