कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उबर ऑटो ड्राइवर पर एक महिला यात्री ने दुर्व्यवहार और भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह घटना सार्वजनिक की, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया. पीड़ित महिला के अनुसार ऑटो ड्राइवर ने यात्रा के दौरान न केवल उसके साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसके प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार भी किया. महिला ने बताया कि ड्राइवर का व्यवहार बेहद अभद्र था, जिससे उसे असहजता महसूस हुई.एनबी नाम की बेंगलुरु की एक महिला ने 2 अक्टूबर को उबर ऑटो ड्राइवर के साथ हुई भयावह घटना के बारे में बताया. महिला ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने सोशल मीडिया पर डाल दिया. उसने यह भी आरोप लगाया है कि ड्राइवर ने उसे अपनी स्थानीय भाषा में गालियां दीं और ड्राइवर को उससे कन्नड़ में बात करने के लिए कहते हुए भी सुना जा सकता है.










