फर्श पर ‘कोरियन स्टाइल’ के अजीबोगरीब यंत्र थे… तीनों बहनों के बंद कमरे में क्या मिला, चौंकाने वाला खुलासा

यूपी के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के सुसाइड मामले में नई बातें सामने आई हैं. कोरियन गेम के लत में तीनों बहनों ने सुसाइड किया. जब उनका बंद कमरा खोला गया तो फर्श पर ‘कोरियन स्टाइल’ के कुछ अजीबोगरीब यंत्र बने हुए थे और घर का माहौल काफी डरावना था. परिवार के रिश्तेदार ने एनडीटीवी से बात करते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं .मृतक बच्चियों के रिश्तेदार (मौसी के बेटे) तनु ने इस मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. तनु ने बताया कि घटना के समय घर अंदर से लॉक था. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर एंट्री की, तो वहां का नजारा बेहद डरावना था. फर्श पर ‘कोरियन स्टाइल’ के कुछ अजीबोगरीब यंत्र या चिह्न बने हुए थे, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चियां ‘कोरियन लव’ या किसी मिलते-जुलते ऑनलाइन गेम के प्रभाव में थीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here