असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के खिलाफ लगातार हमलावर हैं. सरमा ने गोगोई पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि उनके पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच में देश को कमजोर करने की एक वैश्विक साजिश का अब तक केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही सामने आया है. सरकारी कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरमा ने कहा कि असम पुलिस किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे तंत्र के खिलाफ जांच कर रही है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी के पाकिस्तान से सीधे संबंध हैं.हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “यह एक बेहद संवेदनशील जांच है. इसे केवल असम की राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए. यह एक वैश्विक साजिश है.”एक व्यक्ति नहीं, पूरे तंत्र के खिलाफ जांच: सरमा उन्होंने आगे कहा, “यह मत समझिए कि यह जांच किसी एक व्यक्ति के खिलाफ है, यह एक पूरे तंत्र के खिलाफ है. हमने जो कुछ किया है, वह सिर्फ एक प्रतिशत है, क्योंकि हम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, भारत सरकार से जुड़ा डेटा जुटा नहीं सके और न ही इंटरपोल का सहयोग ले पाए










