रील के लिए मौत से खेला, आग उगलने का स्टंट करते हुए बच्चे का चेहरा झुलसा

बच्चे हों या बड़े, लोगों के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत अब खतरनाक हदों को पार करने लगी है. एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चा सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में आग से खेलता नजर आता है और पल भर में उसका चेहरा बुरी तरह झुलस जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को झकझोर कर रख दिया हैरील बनाने का खतरनाक स्टंटवायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा केरोसिन (मिट्टी का तेल) मुंह में भरकर लाइटर की आग पर थूकता है, ताकि बड़ा फ्लेम बनाया जा सके. लेकिन जैसे ही वह तेल उगलता है, आग बेकाबू होकर सीधे उसके चेहरे को अपनी चपेट में ले लेती है. कुछ ही सेकंड में उसका चेहरा आग से घिर जाता है. घटना किसी बंद जगह की लग रही है, जहां किसी कार्यक्रम या समारोह की तैयारी थी. आसपास मौजूद लोग तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. बच्चे के चेहरे पर गंभीर जलन के निशान पड़ चुके थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here