कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को जमानत, क्या पुलिस की इन तीन लापरवाहियों से मिली राहत?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को लैंबोर्गिनी कार से कई लोगों टक्कर मारने वाले आरोपी शिवम मिश्रा को कोर्ट से जमानत मिल गई है. दुर्घटना के चार दिन बाद गुरुवार सुबह ही शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था. पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने इसे खारिज करते हुए शिवम को जमानत दे दी. शिवम के वकील अनंत शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने 20 हजार के बॉन्ड पर उसे जमानत दे दी है.शिवम मिश्रा को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उसे कुछ ही घंटों में जमानत भी दे दी गई, इस पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे ज्यादा सवाल पुलिस की जांच पर खड़े हो रहे हैं. पुलिस की तीन बड़ी लापरवाहियां सामने आई हैं, जिस कारण केस कमजोर हुआ और शिवम मिश्रा को जमानत मिल गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here