SIR के नाम पर IT की सरप्राइज रेड! बिलासपुर में कोयला कारोबारी के ठिकानों पर छापे से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार को आयकर विभाग (IT) की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया. शहर के प्रमुख कोयला कारोबारी प्रवीण झा के फील ग्रुप (Phil Group) से जुड़े कई ठिकानों पर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी, कार्रवाई की खबर फैलते ही व्यापारिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया.सुबह अचानक पहुंची आईटी टीमजानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की बड़ी टीम सुबह अचानक शहर पहुंची और फील ग्रुप के कार्यालय, आवास और फैक्ट्रियों में सघन जांच शुरू कर दी. घुटकू स्थित प्लांट और रामा वर्ल्ड स्थित आवास समेत अन्य परिसरों में अधिकारी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे से दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है. कंप्यूटर हार्ड डिस्क, फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाले जा रहे हैं. लोगों ने समझा SIR सर्वे की टीमकार्रवाई को गोपनीय रखने के लिए आयकर विभाग की टीम SIR सर्वे टीम के स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची. शुरुआती समय में आसपास के लोगों को कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी. बाद में जब अलग-अलग स्थानों पर टीमें सक्रिय दिखीं, तब मामला स्पष्ट हुआ.कई टीमें, एक साथ कई ठिकानों पर जांचसूत्रों के मुताबिक, विभाग की अलग-अलग टीमें शहर के विभिन्न स्थानों पर एक साथ जांच में जुटी हैं. सभी परिसरों में बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here