145 साल में पहली बार! दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को मिली पहली महिला TTE

भारत की प्रसिद्ध दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) ने अपने लंबे इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ ली है. सरिता योल्मो इस विश्व धरोहर रेलवे में टूर ड्यूटी पर नियुक्त होने वाली पहली महिला ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) बन गई हैं. यह उपलब्धि न केवल रेलवे के लिए बल्कि भारतीय रेल सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी प्रतीक है.ऐतिहासिक जिम्मेदारी संभालेंगी सरिता योल्मोसरिता योल्मो पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) में कार्यरत हैं. वह सामान्य दिनों में न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) स्टेशन पर अपनी सेवाएं देती हैं. समय-समय पर उन्हें दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की प्रसिद्ध टूर ट्रेनों पर विशेष ड्यूटी के लिए भी भेजा जाता है. इस विशेष नियुक्ति के साथ वह इस जोन के इतिहास में टूर ड्यूटी संभालने वाली पहली महिला TTE बन गई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here