यूपी में आंधी-तूफान से भारी तबाही पर पुतिन ने जताया शोक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और PM मोदी को भेजा संदेश

 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में आए तूफान से हुई भारी जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को आए भीषण तूफान और भारी बारिश ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तबाही मचाई, जिससे पेड़ उखड़ गए और घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें करीब 111 लोगों की मौत हुई है।

क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे संदेश में प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों और प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

आंधी-तूफान ने प्रदेशभर में मचाई तबाही

बता दें कि उत्तर प्रदेश में खराब मौसम, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली गिरने से 111 लोगों की मौत हुई है, जबकि 72 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 170 पशुहानि और 227 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने और हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय को खराब मौसम से प्रभावित 26 जिलों से भेजी रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में सबसे ज्यादा 21 लोगों की मौत हुई है। मीरजापुर में 19, संत रविदास नगर में 16 और फतेहपुर में 11 लोगों की जान गई।

रायबरेली और उन्नाव में छह-छह लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं बदायूं में पांच लोगों की मौत हुई है। प्रतापगढ़ में चार, सोनभद्र व सीतापुर में तीन-तीन और हरदोई, बहराइच, बरेली,चंदौली, कानपुर देहात व संभल में दो-दो लोगों की मौत हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here