Joe Root: जो रूट ने कम मैचों में सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रूट इन दिनों इंग्लैंड के लिए कप्तान के रूप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रहे हैं.Joe Root Equal Sachin Tendulkar World Record: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में फिफ्टी लगाकर कम मैचों में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रूट ने दूसरे दिन इंग्लैंड के लिए पहली पारी में बैटिंग करते हुए 10 चौकों की मदद से 66 रन स्कोर किए. इसके साथ वह टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए और सचिन की बराबरी कर ली.









