मिर्जापुर द मूवी’ ने 50 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2 दिन में बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड्स

Mirzapur the Movie Box office Collection: सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर फिल्म बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है और कई रिकॉर्ड्स भी बना दिए हैं.Mirzapur the Movie Box office Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म को सीरीज से ज्यादा पसंद किया जा रहा है. प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कब्जा जमा लिया है. फिल्म ने दो दिनों में कई फिल्मों को पछाड़ दिया साथ ही 2026 के कई रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिए हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.मिर्जापुर द मूवी’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन’मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया या फिर यूं कहें कि रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. फिल्म दूसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और इसकी रिलीज के बाद ‘टॉक्सिक’ की कमाई पर ब्रेक लग गया है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ का बिजनेस किया.- अब दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.- इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 56.75 करोड़ पहुंच गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here