Maruti Dzire CNG अब 5-स्पीड AMT के साथ आई है. 36.47 km/kg माइलेज, CNG की कम रनिंग कॉस्ट और ऑटोमैटिक ड्राइविंग का कॉम्बिनेशन कितना काम का है, जानें पूरी डिटेल.CNG कार चलाने वालों के लिए अब ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिल रहा है. Maruti Suzuki ने Dzire CNG को 5-स्पीड AGS यानी AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया है. इसमें CNG की कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक गियर की सुविधा मिलती है. हालांकि, CNG टैंक का सेटअप पहले जैसा ही है. इस गाड़ी में अंडरबॉडी सीएनजी नहीं दी गई है, जिसकी वजह से डिक्की में जगह की कमी नजर आती है.










