INDIA Bloc March Highlights: 2 घंटे की पुलिस हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, किंग्सवे कैंप से निकले

INDIA Bloc March Highlights: आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सभी को किंग्सवे कैंप लाया गया है.रप्रजातंत्र के लिए काला दिन – कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डाकांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘आज प्रजातंत्र के लिए काला दिवस था. जब चुनाव आयोग चुने हुए जनप्रतिनिधियों से मिलने से इंकार कर दे, 250 सांसदों ने मिलने के लिए समय मांगा लेकिन समय न मिले, ऐसा चुनाव आयोग जिसकी भाजपा से मिलीभगत साबित हो गई हो. जो वोट चोरी से भाजपा को सत्ता में पहुंचा रहा है. आज चुनाव आयोग के द्वारा जैसा बर्ताव किया गया, पुलिस द्वारा जैसा बर्ताव किया गया, राहुल गांधी और हमारे सांसदों के साथ ये काला दिवस है. हमारी लड़ाई जारी रहेगी.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here