आशा भोसले का 60 साल पुराना सदाबहार गीत, मुंबई की लोकल ट्रेन में खूब देता था सुनाई, अमीरों को दुआ देते थे गरीब

Asha Bhosle Garibo Ki Suno evergreen song: अमीरों को दुआ देते गरीब का दर्द बयां करता आशा भोसले का 60 साल पुराना गाना आज भी भिखारियों के बीच पॉपुलर है. वहीं मुंबई की लोकल ट्रेन में खूब सुनाई देता है. आशा भोसले बॉलीवुड की वो सिंगर हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार गाने दिए. उन्होंने 20 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिला. इन्हीं गीतों की लिस्ट में एक 60 साल पुराना गाना भी है, जो यूट्यूब पर इन दिनों खूब चर्चा में हैं. इसका एक वर्जन आशा भोसले ने मोहम्मद रफी के साथ भी गाया था, जो खूब पॉपुलर हुआ था. इसे मुंबई की लोकल ट्रेन में भिखारियों द्वारा खूब गाया जाता था और गरीब अमीरों को दुआ देते थे. वहीं 60 साल बाद भी मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज में यह गीत सदाबहार है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं हम आशा भोसले के 60 साल पुराने किस सदाबहार गीत की बात कर रहे हैं…आशा भोसले का सदाबहार गीतचाहे लाख करो तुम पूजा तीरथ करो हजारदिन दुखी को ठुकराया तो सब कुछ है बेकारगरीबों की सुनो वो तुम्हारी सुनेगातुम एक पैसा दोगे वो दस लाख देगागरीबो की सुनो गरीबो की सुनो वोतुम्हारी सुनेगा गरीबों की सुनो वोतुम्हारी सुनेगा तुम एक पैसा दोगे वोदस लाख देगा गरीबो की सुनो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here