असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती एग्जाम के आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, 28 फरवरी को है परीक्षा

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स द्वारा CRPF असिस्टेंट कमांडेंट(सिविल इंजीनियर) के पद पर निकाली गई भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। शेड्यूल के मुताबिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स यानी CRPF आज सहायक कमांडेंट (सिविल इंजीनियर) भर्ती परीक्षा के लिए आज, 23 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.inपर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

    28 फरवरी को होना है एग्जाम

    आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक सीआरपीफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती एग्जाम का आयोजन 28 फरवरी 2023 को होना निर्धारित है। इस परीक्षा दोनो पेपेर, पेपर-1 और पेपर-2 को एक ही दिन 28 फरवरी को आयोजित कराया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

    इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
    सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
    इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर मौजूद CRPF Assistant Commandant (Civil Engineer) admit card वाले लिंक पर क्लिक करें।
    इसके मांगी गई डिटेल से लॉगिन कर लें।
    अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा।
    आखिरी में आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here