त्योहारों पर अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं, सीएम योगी ने दिए ये सख्त निर्देश

    योहारों को देखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शरारती और अराजक तत्वों को कडी़ चेतावनी दी है। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी की आस्था का सम्मान होना चाहिए, लेकिन अराजकता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। आने वाले दिनों में होली, चैत्र नवरात्र, रामनवमी, शब-ए-बारात, रमजान और नवरोज़ जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूपी के तमाम जिलों के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से इन पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने को कहा। साथ ही कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने को भी कहा है।

    सीएम योगी ने अधिकारियों किया अलर्ट

    दरअसल, आगामी दिनों में होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। अलग-अलग जगहों पर शोभायात्राओं का आयोजन होगा, मेले आदि लगेंगे। इस दौरान कानून-व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है। सीएम योगी ने कहा कि विगत 6 सालों में प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं। इस क्रम को आगे भी बनाये रखना होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here