नई दिल्ली। समयपुर बादली थाना इलाके के सिरसपुर में एक सप्ताह पहले तेज आवाज में डीजे चलाने का विरोध करने पर गोली मारने से घायल हुई महिला रंजू जिंदगी की जंग हार गई। उसने सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। वहीं घटना के दौरान महिला के पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद ही आरोपी हरीश और अमित को गिरफ्तार कर लिया था।
मृतक महिला रंजू परिवार के साथ सिरसपुर की गली नंबर-8 सिरसपुर में रहती थी। यहां एक सप्ताह पहले हरीश अपने बेटे के कुआं पूजन के दौरान डीजे बजा रहा था। देर रात होने की वजह से रंजू और उसकी भाभी ने हरीश से डीजे बंद करने के लिए कहा था। इसी बात पर हरीश ने रंजू को गोली मार दी। गोली रंजू की गर्दन से आर-पार हो गई। अस्पताल में पता चला कि पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद गंभीर हालात में ही उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया गया। यहां रविवार को उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला था कि हरीश अमित से पिस्टल लेकर आया था। इसके बाद हरीश के साथ अमित को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में रंजू की भाभी के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। अब इसमें हत्या की भी धारा जोड़कर जांच की जा रही है।