जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा के बाद दुनिया के सामने आए पुतिन, कहा-हम चाहते हैं युद्ध का “शांति” से समाधान

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की औचक यूक्रेन यात्रा के 24 घंटे के अंदर ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है। पुतिन ने कहा कि हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। इस कठिन संघर्ष से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ के पीछे एक बहुत अलग परिदृश्य तैयार किया जा रहा था। उनका सीधा इशारा अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर था।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन में ईराक और सीरिया जैसा खेल खेला है, लेकिन रूस अपनी जमीन की रक्षा करने के लिए सक्षम है। यह युद्ध पश्चिम ने शुरू किया है। जबकि हम युद्ध टालने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम युद्ध का शांति से समाधान चाहते हैं। रूस को किसी मदद की जरूरत नहीं है। हम युद्ध टालने के लिए लड़ रहे हैं। क्रीमिया में यूक्रेन ने हमले की तैयारी की थी।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version