सीएम योगी आदित्यनाथ ने एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में दिल्ली और लखनऊ के बीच टकराव की खबरों पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हम सबके सर्वमान्य नेता है हमें उन पर गर्व है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली और लखनऊ के रिश्तों में तल्खी को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबके लिए आदर्श हैं और उनके नेतृत्व में हमें गर्व की अनुभूति होती है. मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी दलाली पर हमने रोक लगाई है तो वो लोग कुछ तो कहेंगे ही.
