करीब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार GTA 6 लॉन्च हो गया है. दुनिया की सबसे लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रेंचाइज में शामिल GTA की नई पेशकश को लेकर दुनियाभर के गेमर्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.करीब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) लॉन्च होने जा रहा है. दुनिया के सबसे पॉपुलर वीडियो गेम फ्रेंचाइज में से एक GTA की नई पेशकश को लेकर गेमिंग इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इसे बीते एक दशक का सबसे बड़ा गेमिंग लॉन्च बता रहे हैं.दिल्ली के एक गेमिंग कैफे में GTA 6 के लॉन्च को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया. यहां बड़ी संख्या में युवा जुटे, जिन्होंने काउंटडाउन के साथ गेम के लॉन्च का स्वागत किया. कई फैन्स GTA-थीम वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे और गेम की पहली झलक देखने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए.
