Home Uncategorized Airtel का धमाकेदार ऑफर, एक रिचार्ज पर दूसरा एकदम फ्री, ₹349 और...

Airtel का धमाकेदार ऑफर, एक रिचार्ज पर दूसरा एकदम फ्री, ₹349 और ₹399 वाले प्लान पर फायदा

Airtel Buy 1 Get 1 Free Offer: एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद शानदार ‘1+1 रिचार्ज फ्री’ ऑफर लेकर आई है. इसके तहत 349 रुपये और 399 रुपये के रिचार्ज पर ग्राहकों को एक और रिचार्ज बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है.Bharti Airtel अभी देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. Airtel ने भारतीय टेलीकॉम बाजार में अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. कंपनी ‘Buy 1 Get 1 Free’ ऑफर दे रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कई यूजर्स ने इस प्रमोशनल ऑफर के बारे में पोस्ट किया है. इस ऑफर के तहत, एलिजिबिल ग्राहकों को बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए उसी कीमत का एक और रिचार्ज फ्री मिल जाएगा. यूजर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फायदा Airtel Thanks ऐप के जरिए कंपनी के 349 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स पर दिया जा रहा है. Airtel Thanks ऐप पर इस नए प्रमोशन को ‘1+1 Recharge Free’ टैग के साथ लिस्ट किया गया है. इसका सीधा मतलब ये है कि जो ग्राहक अपने नंबर पर 349 या 399 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज करेंगे, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उसी कीमत का एक और रिचार्ज मुफ्त में मिल जाएगा.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version