अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने शादी के बाद पहली दीपावली साथ में मनाई है. सानिया ने सोमवार को इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.इस साल मार्च में शादी के अर्जुन तेंदुलकर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली सानिया चंडोक ने सोमवार को दीपावली की तस्वीरें शेयर की है. यह तेंदुलकर परिवार में शादी के बाद सानिया की पहली दिवाली है. सानिया के इन फोटों ने फैंस का ध्यान खींचा. अर्जुन के साथ फोटो शेयर करते हुए सानिया ने इसका कैप्शन लिखा,”पहली दिवाली.” ट्रेडिशनल आउटफिट में यह कपल परफेक्ट वाइब दे रहा है. इससे पहले सानिया की तेंदुलकर परिवार के साथ तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें वह अपनी ननद सारा के ऑफिस में दिवाली पार्टी में शामिल हुई थीं.अर्जुन और सानिया ने 5 मार्च, 2026 को मुंबई में परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में शादी की. उनकी शादी ने सबका ध्यान खींचा और यह उस साल के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कार्यक्रमों में से एक रही. अपनी शादी के बाद से, अर्जुन और सानिया ने अपने रिश्ते को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा है, जिसकी वजह से उनका हर सार्वजनिक रूप से दिखना फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है.
