अनंत सिंह खुद अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा है कि जो भी शादी में आना चाहता है, उसका स्वागत है. उन्होंने यहां तक कहा कि “हिंदुस्तान-मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर जहां उनकी बेटी शिवांगी सिंह की पहली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, वहीं शादी का निमंत्रण कार्ड भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है और दावा किया है कि इस समारोह में देशभर से लोग शामिल हो सकते हैं.मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी की छोटी बेटी शिवांगी सिंह पहली बार सार्वजनिक चर्चा में आई हैं. अब तक वे अपने पिता की राजनीतिक और सार्वजनिक पहचान से दूर रही हैं. बताया जा रहा है कि शिवांगी ने ग्रेजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है. हाल ही में उनकी तस्वीर और शादी का कार्ड सामने आने के बाद यह विवाह समारोह चर्चा का केंद्र बन गया है.
