Home Uncategorized 43 साल पुराना भैया दूज का गाना, लता मंगेशकर जैसी थी सिंगर...

43 साल पुराना भैया दूज का गाना, लता मंगेशकर जैसी थी सिंगर की आवाज, बेबी लता की आवाज में क्लासिक बना गीत

भैया दूज के मौके पर किसी गीत की तलाश है तो ये 43 साल पुराना खूबसूरत गीत खास आपके लिए ही है. 1983 में नवरात्रि नाम से एक फिल्म आई थी. इस फिल्म के लिए रविंद्र जैन ने एक खास गीत तैयार किया था.नई दिल्ली:दीवाली के त्योहार का जश्न खत्म होते ही भाई बहन से जुड़े एक खास पर्व की रौनक लगने लगती है. इस खास पर्व पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं, आरती उतारती हैं और उनके लंबे जीवन की कामना करती हैं. यूं तो भाई बहन के आपसी प्यार और रिश्ते को शब्दों में पिरोना आसान काम नहीं लेकिन 43 साल पहले एक हिंदी फिल्म आई जिसने इस भाव को यूं सामने रखा कि दिल छू लिया. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह 43 साल पहले यानी कि 1983 में रिलीज हुई थी.इस फिल्म का नाम नवरात्रि था. इसका एक गीत “भैया दूज सुहानी…” दर्शकों को खूब पसंद आया था. इसे बेबी हेमलता ने गाया था. उनकी आवाज में लता मंगेशकर जैसी मिठास और कोमलता थी इसलिए लोग उन्हें बेबी लता कहकर भी पुकारते थे. इस गीत में उन्होंने बहन के प्यार, स्नेह और आशीर्वाद को इतने सहज और भावुक तरीके से पेश किया कि यह गीत आज भी भाई दूज का अनॉफिशियल एंथम माना जाता है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version