Home देश घर में शकरकंद कैसे उगाएं? जानिए शकरकंद उगाने का सबसे आसान तरीका

घर में शकरकंद कैसे उगाएं? जानिए शकरकंद उगाने का सबसे आसान तरीका

शकरकंद एक ऐसी पौष्टिक सब्जी है जिसे आप आसानी से अपने घर की छत, बालकनी या होम गार्डन में उगा सकते हैं. साथ ही इसके लिए आपको महंगे बीज खरीदने की जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं इस घर पर उगाने का सही तरीका..Shakarkandi Kaise Ugaye: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों और ठेलों पर शकरकंद दिखना शुरू हो जाती है. कई लोग इसे पानी में उबालकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ इसे भूनकर खाते हैं. नींबू का रस और मसाला इसके स्वाद में चार-चांद लगा देते हैं. खास बात ये हैं कि शकरकंद एक ऐसी पौष्टिक सब्जी है जिसे आप आसानी से अपने घर की छत, बालकनी या होम गार्डन में उगा सकते हैं. साथ ही इसके लिए आपको महंगे बीज खरीदने की जरूरत नहीं होती. बाजार से खरीदे गए शकरकंद की मदद से ही नई बेल तैयार करके ढेर सारे शकरकंद उगाए जा सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही शकरकंद उगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @terracegardening नाम के चैनल से यूट्यूब पर दी गई है.बाजार से खरीदे शकरकंद से ऐसे तैयार करें बेलसबसे पहले एक शकरकंद लें और उसे आधा पानी में डुबोकर किसी ग्लास या बर्तन में रख दें. ध्यान रखें कि शकरकंद का एक हिस्सा पानी में रहे और दूसरा हिस्सा ऊपर की ओर रहे. लगभग एक सप्ताह के अंदर उसमें से नई बेलें और अंकुर निकलने लगेंगे. जब बेलें अच्छी तरह विकसित हो जाएं, तब वे रोपाई के लिए तैयार हो जाती हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version