Home Uncategorized सरदार पटेल के वोट चोरी करके नेहरू बने थे PM’, विपक्ष की...

सरदार पटेल के वोट चोरी करके नेहरू बने थे PM’, विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट के बीच बोली BJP

कांग्रेस की मॉक संसद और जन-महाभियोग कार्यक्रम के बीच भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ‘वोट चोरी’ करने का आरोप लगाया है.ओडिशा के पुरी से BJP सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस की ओर से आयोजित मॉक संसद कार्यक्रम पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को वोटों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. बीजेपी सांसद ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी और उनके कुछ सहयोगी दल लोकतंत्र के साथ मजाक कर रहे हैं. ये लोग असली संसद में हंगामा करते हैं और वहां काम नहीं करने देते हैं. आज वोट चोरी को लेकर जब खरगे जी बोल रहे थे तो मैंने सोचा की हां वोट चोरी हुई थी. पंडित नेहरू सरदार पटेल का वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने थे. कांग्रेस पार्टी मॉक पार्लियमेंट कर रही है और पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की थी.संबित पात्रा ने कहा कि स्वतंत्रता के समय कांग्रेस के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं का समर्थन सरदार वल्लभभाई पटेल के पक्ष में था. लेकिन इसके बावजूद पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर नेताओं की राय को नजरअंदाज किया गया और लोकतांत्रिक भावना के विपरीत निर्णय लिया गया.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version