IPS Sania Seervi Success Story: राजस्थान के पाली जिले से संबंध रखने वाली सानिया सीरवी ने सीरवी समाज की पहली महिला IPS बनकर इतिहास रच दिया. IIT बॉम्बे से पढ़ाई और MNC की नौकरी के बाद उन्होंने UPSC में सफलता हासिल की. उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है. IPS Sania Seervi Success Story: राजस्थान के मारवाड़ अंचल में सीरवी समाज से पहली महिला आईपीएस बनने का गौरव सानिया सीरवी को हासिल हुआ है. उनकी सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो लक्ष्य हासिल होने से पहले ही मेहनत करना छोड़ देते हैं. सानिया सीरवी को यूपीएससी के शुरुआती दो प्रयासों में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. इसके बाद लगातार तीन बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने का सपना पूरा किया.
