Home Uncategorized IPS अंकिता शर्मा को AK-47 से फायर पर नोट‍िस, पुलिस मुख्यालय ने...

IPS अंकिता शर्मा को AK-47 से फायर पर नोट‍िस, पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, विजयदशमी का VIDEO हुआ वायरल

राजनांदगांव की एसपी और छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अंकिता शर्मा द्वारा विजयदशमी पर AK-47 से किए गए हर्ष फायर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टीकरण मांगा है. सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर मामले की जांच शुरू हुई है.छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा विजयदशमी के मौके पर किए गए हर्ष फायर को लेकर चर्चा में हैं. पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में सुरक्षा नियमों की अनदेखी समेत अन्य बिंदुओं पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. इसकी पुष्टि राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने की है.वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन स्थित रक्षित आरक्षी केंद्र में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने पारंपरिक साड़ी पहनकर AK-47 राइफल से हर्ष फायर किया. कार्यक्रम का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version